उत्तर प्रदेश

केसरी गंज में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां की पीट पीट कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

Admin Delhi 1
26 Oct 2022 4:57 PM IST
केसरी गंज में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां की पीट पीट कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना लहरपुर अंतर्गत कस्बा केसरी गंज में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां की पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभियुक्त समीर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना लहरपुर के केसरी गंज निवासी समीर आज सुबह शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। पहले उसने अपनी पत्नी को डंडे से पीटा। पत्नी को बचाने आई उसकी मां मिथिलेश को भी उसने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पड़ोसी जब उसे बचाने के लिए आए तो उसने धमकी दी कि हमारे घर के मामले में कोई दखल न दे। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने शोरगुल करके बताया कि मां मिथिलेश की हालत बहुत गंभीर है।

इसके कुछ देर बाद मां ने दम तोड़ दिया। अभियुक्त फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Next Story