- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हमीरपुर में कूड़े के...
उत्तर प्रदेश
हमीरपुर में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी, 6 लोगों की गृहस्थी खाक, लाखों का नुकसान
Admin4
13 Nov 2022 10:54 AM GMT

x
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा में दोपहर बाद कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने छह ग्रामीणों की गृहस्थी को खाक कर दिया। आग से करीब 5 लाख के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।
बिरखेरा के प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने गांव के गंगाराम पाल के रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी शिवपूजन, हरीबाबू, शंकर, विपुल, रामू के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। आग से अनाज, भूसा, गृहस्थी का सामान जलकर खाक हुआ है। करीब 5 लाख की संपत्ति स्वाहा होने का अनुमान है।
ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना से गांव के लेखपाल को अवगत कराकर मौके पर बुलाया गया है।

Admin4
Next Story