उत्तर प्रदेश

देवबंद में एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से मचा हड़कंप

Ashwandewangan
18 Jun 2023 12:29 AM IST
देवबंद में एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से मचा हड़कंप
x

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में आज एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटोला स्थित रजवाहे के किनारे खेत में गड्ढे में दबा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। वह उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में किस्त वसूली का कार्य करता था। बीते दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय गायब हो गया था जब वह कंपनी की नगदी वसूली करके लौट रहा था। पुलिस को मझौल स्थित नहर के किनारे से सुमित की बाइक और मोबाइल भी पड़ा मिला था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक युवक फाइनेंस कर्मी था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story