उत्तर प्रदेश

बहराइच में सुबह मकान में खाना बनाते समय लगी आग, सिलेंडर के चीथड़े उड़े

Admin Delhi 1
14 May 2023 11:31 AM IST
बहराइच में सुबह मकान में खाना बनाते समय लगी आग, सिलेंडर के चीथड़े उड़े
x

बहराइच: जनपद के पंडितपुरवा गांव निवासी एक महिला रविवार सुबह खाना बना रही थी। तभी मकान में आग लग गई। तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी राम दुलारे आर्य की पत्नी जखराना देवी रविवार सुबह खाना बना रही थी। गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। परिवार के मुताबिक पाइप लाइन में लीकेज से आग लगी है। आग फैलते ही गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ टीन शेड के मकान की छत को फाड़कर ऊपर चला गया। आग लगने से सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए। पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया। हालांकि परिवार के लोग आग लगते ही बाहर निकल गए। जिससे सभी बाल बाल बच गए।

राम दुलारे आर्य के मकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में इतनी तेज धमाका हुई कि क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

Next Story