- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में कार ने टायर...
उत्तर प्रदेश
Badaun में कार ने टायर बदल रहे चालक को रौंदा, मौके पर मौत
Tara Tandi
6 May 2025 5:37 PM IST

x
Badaun बदायूं: विजय नगला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी स्थित ढाबे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की जान चली गई। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर पंचर हुए टायर को बदलते समय एक तेज रफ्तार कार ने चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है।
बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी नसीम (35) पुत्र टूंडी पिकअप चालक थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह बरेली से बदायूं की ओर पिकअप लेकर आ रहे थे। रास्ते में घटपुरी स्थित महाराज ढाबे के पास पिकअप का टायर पंचर हो गया। नसीम ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके टायर बदलना शुरू किया। इस दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नसीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मृतक की पहचान नसीम के रूप में हुई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार की तलाश की जा रही है।
TagsBadaun कार टायर बदलरहे चालक रौंदामौके मौतBadaun Driver crushed while changing car tyredied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





