- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आपसी विवाद में नमाज...
उत्तर प्रदेश
आपसी विवाद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं युवक की कमर में मारी गोली
Admin4
20 Jan 2023 11:44 AM GMT

x
मेरठ। मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां लिसाड़ी गेट के मजीद नगर में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों ने बावर्ची गोली मार दी। गोली बावर्ची की कमर में लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बावर्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली मारकर भाग रहे आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों के अनुसार, असलम दोपहर लगभग एक बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी बीच 2 अज्ञात युवकों ने मजीद नगर के सामने असलम को घेर लिया और असलम के साथ जमकर मारपीट कर गोली मार दी। कमर में गोली लगने से असलम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी। भागने के दौरान ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक आरोपी को तारापुरी से गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में घायल बावर्ची के परिजनों ने बताया कि बावर्ची का निकट के ही रहने वाले कुछ युवकों से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बावर्ची को कुछ दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। अब पुलिस आरोपी से गोली मारने का कारण और उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि घायल खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया दूसरे की तलाश की जा रही है।

Admin4
Next Story