- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जिस घर में जल रहे थे...
उत्तर प्रदेश
जिस घर में जल रहे थे खुशियों के दीये, वहां पटाखे के धमाके के बाद पसरा मातम
jantaserishta.com
10 Nov 2026 2:54 PM IST

x
परिवार सदमे में.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिवाली की रात रविवार को पटाखे के तेज धमाके से डरे छह वर्षीय मासूम हर्ष की घर के अंदर भागते समय गिरकर मौत हो गई. शिव शक्ति नगर निवासी प्रिंटिंग प्रेस कर्मी नीरज का बेटा हर्ष घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी पड़ोस में एक युवक द्वारा छुटाए गए पटाखे की भीषण आवाज से वह सहम गया. डर के मारे अंदर भागते हुए संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई. परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में दिवाली की रात हर्ष अपने घर के दरवाजे पर खड़ा त्योहार का माहौल देख रहा था. इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक पटाखे चला रहा था. अचानक एक पटाखा बहुत तेज आवाज के साथ फटा, जिससे छह साल का हर्ष बुरी तरह डर गया. दहशत में वह जान बचाने के लिए घर के अंदर की तरफ भागा, लेकिन बदहवासी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से फर्श पर गिर पड़ा.
गिरने से हर्ष के सिर में गंभीर चोट लगी थी. बदहवास परिजन उसे तुरंत आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर भागे. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उसे भर्ती कर बचाने के तमाम प्रयास किए और उपचार शुरू किया. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, गंभीर रूप से घायल मासूम ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
हर्ष की मौत की खबर मिलते ही पिता नीरज और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. जिस घर में अभी दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब सिर्फ मातम का सन्नाटा पसरा है. पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है और शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





