उत्तर प्रदेश

गुस्से में बोला दे दूंगा जान और पत्नी को डराने के लिए लगाया फंदा

Admin4
28 Feb 2023 1:01 PM GMT
गुस्से में बोला दे दूंगा जान और पत्नी को डराने के लिए लगाया फंदा
x
कानपुर। कोहना थानाक्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जान दे देने की बात कहकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक के भाई का कहना है, शराब पीने से टोकने पर उसने कदम उठा लिया।
पुराना कानपुर निवासी 28 वर्षीय अमित दुबे थेरेपिस्ट था। एक साल पहले ही उसकी शादी शुक्लागंज की रहने वाली श्वेता से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता था। रात करीब तीन बजे अमित और श्वेता में कहासुनी हो गई। गुस्से में दोनों ने एक दूसरे को फांसी लगा लेने की बात कही। इसी बात से आवेश में आकर अमित ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटकते शव को देखकर कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से छानबीन की। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पिता श्रीराम ने बताया कि बेटा शराब पीता था। इस पर टोका गया तो उसने गुस्से में खुदकुशी कर लेने की धमकी दी थी।
Next Story