उत्तर प्रदेश

फिल्मी अंदाज में युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दोस्तों के साथ शव को चलती ऑटो से नदी किनारे फेंका

Bhumika Sahu
24 July 2022 4:59 AM GMT
फिल्मी अंदाज में युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दोस्तों के साथ शव को चलती ऑटो से नदी किनारे फेंका
x
फिल्मी अंदाज में युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे है। इतना ही नहीं रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले कई मामले भी सामने आए, जिसमें वह अपने ही रिश्ते का अंत कर देते है और शव को ठिकाने लगा देते हैं। इसी बीच यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पिछले 10 दिनों से लापता विवाहिता का शव मिला है। आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव को सई नदी के किनारे दफना दिया था। शनिवार को पुलिस ने शव की कब्र खोदकर विवाहिता का शव बरामद किया है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति और उसके तीन दोस्तों पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की मां को एक व्यक्ति ने दी ऐसी सूचना
महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू करने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल बीती 12 जुलाई को सायमा अपने पति सलमान से मिलने के लिए अपनी मां के घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मां मुन्नी बेगम ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। परंतु 12 जुलाई को सिकंदर नामक व्यक्ति ने मृतक की मां को बताया कि बेटी की हत्या कर उसका शव दफन कर दिया गया है। फिर मृतक की मां मुन्नी बेगम ने सलमान, रुस्तम, नसीम, और सिकंदर के विरुद्ध बेटी की हत्या कर शव छुपाने का मुकदमा दर्ज कराया।
चलती ऑटो में दिया घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पति सलमान ने दो शादियां की थी। लेकिन वह आर्थिक रूप से काफी परेशान था। इसी वजह से उसने दूसरी पत्नी सायना की हत्या की साचिश रची। आरोपी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले नदी किनारे कब्र खोदी फिर दूसरे दिन मिलने के बहाने बुलाया। उसके बाद घूमने की बात बोलकर उसको ऑटो में बिठाया। उसके बाद चलती ऑटो में फिल्मी अंदाज में पति और उसके दोस्तों ने सायना की गला घोटकर हत्या कर दी और उसके शव को दफन कर दिया। शनिवार शाम सीओ सिटी अभय पाण्डेय फोर्स के साथ सायना को दफन करने वाली जगह को खुदवाया तो शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


Next Story