- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बच्चों को लेकर हुए...
उत्तर प्रदेश
बच्चों को लेकर हुए विवाद में जीजा ने सगे साले की काट ली नाक, अस्पताल में भर्ती
Shantanu Roy
9 Sep 2022 12:15 PM GMT

x
बड़ी खबर
हरदोई। यूपी के हरदोई में शाहाबाद कोतवाली इलाके में बच्चों को लेकर हुए विवाद में साले बहनोई आपस में भिड़ गए। जिसके बाद गुस्साए बहनोई ने अपने सगे साले की अपने दांतो से नाक काट ली। लहूलुहान और घायल अवस्था में युवक पुलिस के पास पहुंचा। जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सीओ शाहाबाद ने बताया कि इस पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
कस्बा शाहबाद निवासी अलीशेर ने अपने बहनोई इमाम बक्श पर नाक काटने का आरोप लगाया है। अलीशेर ने बताया है कि बच्चों को लेकर के उसका अपने बहनोई से विवाद हो गया। जिसके बाद बहनोई इमाम बक्स ने उसके साथ मारपीट की और अपने ही दांतों से उसकी नाक काट ली। नाक काटने से वह लहूलुहान हो गया। घायल तुरंत शाहाबाद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। सीओ शाहाबाद हेमंत उपध्य्याय ने बताया की एफआईआर दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story