- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पति पत्नी के बीच हुए...
उत्तर प्रदेश
पति पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला छत से कूदी, गंभीर
Shantanu Roy
6 Dec 2022 12:34 PM GMT

x
बड़ी खबर
हमीरपुर। सोमवार की दोपहर पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी छत से कूद गई जिससे उसके गंभीर चोंटे आईं हैं। मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी सुधा (38) पत्नी कंधीलाल का पति से विवाद हो गया जिसके चलते वह छत से लटक गई लेकिन जब वह कुछ समझ सकी तबतक उसका हाथ छूट गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसे पति द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से महिला के गंभीर चोंटें होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिला को सदर अस्पताल भेजा गया है और हालत गंभीर है।फिलहाल पति पत्नी का विवाद है।तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Next Story