उत्तर प्रदेश

सपा में शामिल हुए इमरान मसूद, देखें वीडियो

jantaserishta.com
12 Jan 2022 4:16 PM IST
सपा में शामिल हुए इमरान मसूद, देखें वीडियो
x

लखनऊ: कांग्रेस (Congress) छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थामने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नेता इमरान मसूद अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं. इमरान मसूद अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए. इमरान मसूद के साथ सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर भी साथ थे.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सहारनपुर में कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद इमरान मसूद मंगलवार रात लखनऊ पहुंचे और आज वह अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे. इमरान मसूद सपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए.
मसूद ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और सपा में जाने का ऐलान किया था. इमरान मसूद आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य यह दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story