उत्तर प्रदेश

Lucknow में आज बिजली आपूर्ति पर असर, कई क्षेत्रों में रहेगा पावर कट

Admindelhi1
29 April 2025 2:58 PM IST
Lucknow में आज बिजली आपूर्ति पर असर, कई क्षेत्रों में रहेगा पावर कट
x
"क्या आपका इलाका भी है इस लिस्ट में शामिल"

लखनऊ: जानकीपुरम, विकासनगर, चिनहट समेत शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली विभाग मरम्मत का कार्य करेगी। इससे करीब पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा।

चिनहट के सेक्टर-5 सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, गोमतीनगर विस्तार से जुड़े पब्लिक स्कूल ,शिव ट्रेडर्स ,रामलाल निषाद ,पटेल सोसायटी ,वुड स्टॉक विला, जगपाल खेड़ा गांव, गैलेक्सी अपार्टमेंट, विज्ञान खंड- 4 ,विज्ञान खंड- 3 ,सांई मंदिर, अर्बन पब्लिक स्कूल के आसपास सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

विकासनगर के सेक्टर-6,8,9, विकास नगर और आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, एलएस-2 सेक्टर-एफ, अंतरिक्ष, भारत पेट्रोलियम, ज्ञान दूध डेरी, सीएससी, गुडंबा, ईएस-2 सेक्टर-जी और आसपास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आपूर्तिठप रहेगी। जानकीपुरम विस्तार में सेक्टर-7,8,9 भगवती देवी, वशिष्ठपुरम और आसपास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Next Story