- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नेपाल बाढ़ का असर...
उत्तर प्रदेश
नेपाल बाढ़ का असर कुशीनगर पहुंची 60 किलो की विशाल मछली हुई वायरल
nidhi
29 Aug 2026 10:34 AM IST

x
मछली देखने उमड़ी लोगों की भीड़
कुशीनगर : नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नारायणी (गंडक) नदी के किनारे करीब 50 से 60 किलो वजन की विशाल मछली मिलने से लोगों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते इस बड़ी मछली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया था। बाढ़ के पानी के साथ कई सामान, लकड़ियां, गैस सिलेंडर और बड़ी-बड़ी मछलियां भी बहकर कुशीनगर तक पहुंचने की बात सामने आई है।
नदी में उतरी तो पकड़ने के लिए जुटे लोग
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में नदी किनारे कुछ लोगों ने विशाल मछली को देखा। इसके बाद स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए नदी में उतर गए। मछली का वजन काफी अधिक होने के कारण उसे बाहर निकालने में कई लोगों को मेहनत करनी पड़ी। मछली को गांव लाने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए।
नेपाल के रसुवा में बाढ़ के तेज बहाव के साथ रिहाइशी इलाकों तक पहुंचीं बड़ी मछलियां, हाथ में मछली थामे शख्स का वीडियो हुआ वायरल. pic.twitter.com/wZBDAItJUb
— News Capsule (@newscapsule_) August 27, 2026
नेपाल बाढ़ से नदी में बढ़ा बहाव
नेपाल में आई अचानक बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। तेज बहाव के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया और आसपास की चीजें बहकर नीचे के इलाकों तक पहुंच गईं। कुशीनगर में नारायणी नदी के किनारे बसे गांवों के लोग लगातार नदी के बदलते स्वरूप पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन भी लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रहा है।
लोगों में बना चर्चा का विषय
विशाल मछली मिलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी मछली उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को नेपाल बाढ़ के असर से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ के दौरान नदियों में रहने वाले जीव भी तेज बहाव के साथ दूसरे क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं।
Next Story





