- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध खनन माफियों ने...

x
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर निगरानी के लिए गश्त कर रही पुलिस की टीम पर खनन माफिया द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पुलिस के तीन सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले के आठ नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन आदि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 131 चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर जिस पर 3 लोग बैठे थे को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने रोकने की बजाय पुलिस की मोबाइल बाइक में टक्कर मार दी और भगाने लगा। पुलिस बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रैक्टर का जब पुलिस ने पीछा किया तो ट्रैक्टर चला रहा जयवीर सिंह उसे नगला बदना होते हुए अपने नोहरे में घुसा ले गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद प्रताप पुत्र कुंवर पाल,हरी चंद्र पुत्र नवल सिंह और 8 से 10 अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
पुलिस पर हमले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस विडियो में कुछ महिला पुरुष हाथों लाठी डंडे लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। 17 सेकंड के इस विडियो में पुलिस कर्मी कह रहा है कि पुलिस पर हमला करोगे। वहीं महिलाएं भी कुछ कहती नजर आ रही हैं। पुलिस ने हमले के मामले में नगला बबूल निवासी हरी चंद्र पुत्र नवल सिंह उम्र 49 वर्ष और प्रताप पुत्र कुंवर पाल उम्र 70 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story