उत्तर प्रदेश

अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार

Rani Sahu
14 Dec 2022 4:07 PM GMT
अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
x
मुजफ्फरनगर। जनपद की मीरापुर थाना पुलिस ने सिकंदरपुर गांव में एक दुकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापेमारी करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सीओ जानसठ शकील अहमद के मुताबिक तीनों शातिर आरोपियों को पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7 बने तमंचे और 8 अधबने तमंचों के साथ भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किये। तीनों शातिरों की पहचान साउद, मनव्वर और इकराम सिकंदरपुर के रुप में हुई है। यह ऑनडिमांड पर भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बनाकर टारगेट पूरा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story