- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा में अवैध भ्रूण...
उत्तर प्रदेश
नोएडा में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
SHIDDHANT
12 Sept 2025 10:57 PM IST

x
HARIYANA हरियाणा: पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-37 की लाल मार्केट स्थित एक क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार को हरियाणा पुलिस और नोएडा पुलिस की मौजूदगी में की गई। टीम ने मौके से अवैध भ्रूण लिंग जांच के धंधे का पर्दाफाश करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, पानीपत से आई चार डॉक्टरों की विशेष टीम ने एक दलाल के जरिये इस पूरे रैकेट तक पहुंच बनाई। टीम को सूचना मिली थी कि "भारत स्कैनिंग सेंटर" के नाम से चल रहा यह क्लिनिक अवैध रूप से भ्रूण लिंग की जांच कर रहा है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि भ्रूण लिंग की पहचान के लिए मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुलासा किया कि भ्रूण लिंग की जांच कराने के नाम पर 25 हजार रुपये की रकम ली जाती थी। मौके पर दलाल के जरिये फर्जी मरीज को भेजा गया, जिसके बाद पूरी टीम ने जाल बिछाकर डॉक्टर और वहां मौजूद स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान एक महिला डॉक्टर समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीम के साथ मौजूद डॉ. ललित कुंडू, पीएनडीटी नोडल अधिकारी, पानीपत, ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच कानूनन प्रतिबंधित है और इस अवैध धंधे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के राज्यों से मरीजों को यहां लाकर जांच की जाती थी।गौरतलब है कि प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स एक्ट के तहत भ्रूण लिंग की जांच पूरी तरह गैरकानूनी है। इस कानून का उल्लंघन करने पर कठोर दंड और सजा का प्रावधान है। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
Tags: नोएडापानीपत स्वास्थ्य विभागभ्रूण लिंग जांचअवैध क्लिनिकछापेमारीPCPNDT एक्ट25 हजार रुपयेमहिला डॉक्टरपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





