उत्तर प्रदेश

आईजी ने किया पुलिस लाइन और सीओ सिटी आफिस का निरीक्षण

Admin Delhi 1
20 Dec 2022 7:32 PM IST
आईजी ने किया पुलिस लाइन और सीओ सिटी आफिस का निरीक्षण
x

मथुरा न्यूज़: आईजी रेंज आगरा ने दूसरे दिन मथुरा प्रवास के दौरान पुलिस लाइन और सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जन प्रतिनिधियों के भी मुलाकात की.

सुबह पुलिस महानिरीक्षण आगरा रेंज नचिकेता झा ने पुलिस लाइन में सशस्त्रत्त् गारद ने सलामी दी. उन्होंने परेड मैदान पर पुलिस परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आरक्षी बैरक, मैस, स्टोर, शस्त्रत्तगार,एमटी शाखा आदि का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों के अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रत्तें की नियमित साफ सफाई व रख-रखाव देखा.

इस दौरान सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे. आईजी ने सीओ कार्यालय के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किये. बताते चलें कि इससे पूर्व उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर मीटिंग की. इस दौरान विभिन्न मुददों पर चर्चा की गयी. तीनविधायक,महापौर,जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान पाई गयी खामियों में सुधार के निर्देश के साथ ही असलाहों का समय-समय पर नियमित सफाई करने के निर्देश दिये.

निरीक्षण के समय उनके साथ एसएसपी शैलेश पांडेय,एसपी सिटी एमपी सिंह,एसपी लाइन/सुरक्षा आनंद कुमार,एसपी ट्रेफिक देवेश कुमार शर्मा,सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा,सीओ लाइन श्वेता सिंह,आरआई राधेश्याम आदि मौजूद रहे.

Next Story