उत्तर प्रदेश

दबंगों की गिरफ्तारी न होने पर लगाए पलायन के पर्चे

Admin Delhi 1
10 Jan 2023 7:42 PM IST
दबंगों की गिरफ्तारी न होने पर लगाए पलायन के पर्चे
x

आगरा न्यूज़: एत्मादपुर के गांव बिहारीपुर में महिला के साथ गांव के ही दबंगों ने गाली-गलौज की. घर पर पहुंचकर फायरिंग की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वे मुकदमा वापस लेने को पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं. पीड़ित परिवार ने घर पर पलायन करने के पर्चे लगाए. एसीपी कार्यलय पर प्रदर्शन किया.

गांव बिहारीपुर में महिला बसंती देवी पत्नी महावीर सिंह ने गांव के अमरपाल व उसके बेटो व पत्नी के विरुद्ध गाली-गलौज व जान से मारने की नियत से तमंचों से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया था.

पीड़िता के परिजनों ने अपने घर पर ताला लगा दिया. गांव के बाहर पहुंच गए. हम पलायन को मजबूर है लिखे पर्चे लगा दिए. पुलिस गांव पहुंच गयी. पीड़ित परिवार को समझाया. इसके बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों महिलाओं के साथ दोपहर तीन बजे एसीपी कार्यलय पहुंच गया. महिलाओं ने प्रदर्शन किया. एसीपी के न मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय पर भी हंगामा किया. पीड़िता बसंती ने बताया कि हम मजबूरी में गांव से परिवार सहित पलायन को मजबूर है. थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़िता बसंती देवी की तहरीर पर अमरपाल, आकाश, अभय, ओमप्रकाश व ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Next Story