- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP एटीएस से पकड़ाए तो...
UP एटीएस से पकड़ाए तो जमानत मुश्किल, 32 आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त

लखनऊ: यूपी एटीएस अब आतंकियों और उनके मददगारो को दबोच कर उनके मंसूबों पर पानी फेरने के साथ-साथ आरोपियों को अदालत से सजा दिलाने में भी उतनी ही शिद्दत से जुटी है. अमूमन जांच एजेंसियों के द्वारा ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद आरोपियों की लचर पैरवी से अदालत से बरी होने के तमाम मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन यूपी एटीएस ने बीते सालों में जिन बड़े ऑपरेशनो को अंजाम दिया उसमें पकड़े गए किसी भी आरोपी की आज तक जमानत नहीं हो पाई. मौजूदा साल के 4 महीने में ही यूपी एटीएस 32 आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त करवा चुकी है. यूपी एटीएस ने लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में केस की पैरवी के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता की टीम के साथ साथ एक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता को भी लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





