उत्तर प्रदेश

प्रगतिनगर में शिवशक्ति मंदिर से मूर्ति चोरी

Admin4
6 Feb 2023 8:00 AM GMT
प्रगतिनगर में शिवशक्ति मंदिर से मूर्ति चोरी
x
बरेली। सुभाषनगर के प्रगतिनगर में शिव शक्ति मंदिर से चोरों ने एक फिट ऊंची दुर्गा देवी की मूर्ति को चोरी कर लिया। मंदिर की देखभाल करने वाले वीरपाल कश्यप ने शिकायती पत्र देकर थाना सुभाषनगर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरपाल ने बताया कि वह मंदिर की वर्षों से देखभाल करते हैं। मंदिर में पांच वर्ष पहले उन्होंने दुर्गा देवी की एक फिट ऊंची पीतल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठित कराई थी।
बताया कि शनिवार को वह दोपहर 12 बजे के करीब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मूर्ति अपने स्थान पर नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछताछ की, लेकिन मूर्ति का पता नहीं चल सका। इसके बाद वीरपाल थाना सुभाषनगर पहुंचे। वीरपाल के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
Next Story