- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ICAI CA का रिजल्ट आज...

x
ICAI CA January result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जनवरी परीक्षा 2025 (ICAI CA 2025 result) के एग्जाम का रिजल्ट आज यानी की 4 मार्च को घोषित हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना में कहा गया है, “जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट (ICAI CA) और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 4 मार्च 2025 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”
आपको बता दें कि फाउंडेशन परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप- I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप- II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी।
आईसीएआई सीए जनवरी 2025 परिणाम डाउनलोड करने के चरण (Steps to download ICAI CA January 2025 result)
-आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं
-CA जनवरी 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
-अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
-परिणाम जांचें और डाउनलोड करें
-भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लें
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस लिंक पर करें क्लिक CA RESULT
TagsICAI CAरिजल्ट जारीICAI CA Result Releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





