उत्तर प्रदेश

IAS अफसर के भाई की हत्या, उधार दिया हुआ पैसा मांगना पड़ा भारी

jantaserishta.com
9 Nov 2021 10:25 AM IST
IAS अफसर के भाई की हत्या, उधार दिया हुआ पैसा मांगना पड़ा भारी
x

DEMO PIC

अश्विनी शुक्ला ने कुछ साल पहले गांव के ही हृदय लाल उर्फ दुम्मा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव राकेश शुक्ला के भाई की उनके पैतृक गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के हरकेश गांव में आईएएस राकेश शुक्ला के दो भाई अश्विनी शुक्ला और बालकृष्ण शुक्ला रहते हैं.

अश्विनी शुक्ला ने कुछ साल पहले गांव के ही हृदय लाल उर्फ दुम्मा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे. अश्विनी शुक्ला को पता चला कि हृदय लाल ने अपनी जमीन बेची है, जिसका पैसा उसके पास आया है. अश्विनी शुक्ला अपना पैसा लेने के लिए हृदय लाल के घर पहुंच गए. घर पहुंच कर अश्विनी शुक्ला ने जब पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया.
हृदय लाल ने घर में रखी लाठी से अश्विनी शुक्ला को पीटना शुरू कर दिया. सिर पर कई बार लाठी पड़ने से अश्विनी शुक्ला बेसुध होकर हृदय लाल के घर में ही गिर गए. घटना की जानकारी परिजनों को दी गई स्थानीय पुलिस को मिली तो घायल पड़े अश्विनी शुक्ला को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने लगी तो लखनऊ के केजीएमयू भेज दिया गया.
अश्विनी शुक्ला को केजीएमयू में वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल प्रतापगढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी हृदय लाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में महेशगंज एसओ ने बताया कि अश्विनी के भाई बालकृष्ण शुक्ला की तहरीर पर पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था, अब उसे हत्या में तरमीम किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story