उत्तर प्रदेश

एमडीए के नए उपाध्यक्ष बने आईएएस अभिषेक पांडेय, बुलदशहर में थे सीडीओ

Admin4
27 Nov 2022 12:01 PM GMT
एमडीए के नए उपाध्यक्ष बने आईएएस अभिषेक पांडेय, बुलदशहर में थे सीडीओ
x
मेरठ। आखिरकार मेरठ एम डी ए को नया उपाध्यक्ष मिल गया है। बुलंदशहर के सीडीओ अभिषेक पांडेय का तबादला मेरठ कर दिया गया है। वो एमडीए के नए उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।
शनिवार देर शाम शासन ने अभिषेक पांडेय के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया।
एमडीए के नए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। अभिषेक पांडेय गोरखपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक पांडेय ने सिविल सर्विसेज में 31वां स्थान प्राप्त किया था। अभिषेक पांडेय के पिता रमेश चंद्र पांडेय पेशे से इंजीनियर हैं। छोटा भाई आशीष इंजीनियर है। अभिषेक ने 2012 में आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इसके बाद टाटा स्टील में नौकरी छोड़कर वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
Admin4

Admin4

    Next Story