- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ‘तेरा कत्ल कराऊंगा’ –...
उत्तर प्रदेश
‘तेरा कत्ल कराऊंगा’ – हत्यारोपी हफीज की धमकी बनी हकीकत
Saba Naaz
13 Jun 2025 3:33 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : अंजुम का पहले पति से तलाक हुआ तो हफीज ने नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हफीज महिला के चरित्र पर शक करने लगा।
मामला घर की चार दीवारी से लेकर कर चौकी थाने तक पहुंच गया। अंजुम के पिता ने बताया कि हफीज ने तीन दिन पहले अंजुम का कत्ल कराने की धमकी दी थी। महिला इस मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी कर रही थी लेकिन उसे पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मूंढपांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब दस साल पहले केमरी निवासी शादाब के साथ की थी। तीन साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद अंजुम अपनी दोनों बेटियों को लेकर कुंदरकी में अपनी बहन शमीम और बहनोई रईस के घर में रहने लगी थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले हफीज से हो गई थी। हफीज ने अंजुम से नजदीकियां बढ़ा ली और निकाह कर लिया था लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अंजुम को परेशान करने लगा।
महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा। जिस कारण पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद होने लगा। करीब छह माह पहले हफीज और उसके भाई खालिद ने महिला के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता ने केस भी दर्ज कराया था। पिता का कहना है कि तीन दिन पहले अंजुम ने अपने बहनोई रईस उनको बताया था कि हफीज ने उसे कत्ल करवाने की धमकी दी है और बोला कि किसी से भी उसकी हत्या कराकर रहूंगा। रईस ने अंजुम से कहा कि वह थाने जाकर इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दें। महिला की शिकायत करने से पहले ही आरोपी हफीज ने भाई खालिद और साथी फैसल के साथ साजिश रचकर हत्या कर दी। सात साल की इंशा और पांच साल की माही मां के साथ सो रही थीं। इंशा ने बताया कि उसकी मां को हफीज ने गोलीमारी दी। इसके बाद हफीज वहां से भाग गया।
बच्ची ने हिम्मत की और कॉल कर अपनी मौसी और मौसा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची घर छत से नीचे उतरी और दरवाजा खोलकर अपनी मौसी और मौसा को छत पर ले गई। दहशत जदा दोनों बहनों को मौसी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। शमीम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई थी। गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई अंजुम और हफीज के बीच निकाह के कुछ दिन ही अच्छे संबंध रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करीब छह माह पहले अंजुम ने हफीज और उसके भाई खालिद पर केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों भाई दिल्ली चले गए थे। कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद दोनों वापस आ गए थे। 15 दिन पहले भी अंजुम और हफीज के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई थी।
Tagsकत्लहत्यारोपीहफीजधमकीहकीकतMurderaccusedHafizthreatrealityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





