उत्तर प्रदेश

पति दहेज के ढाई लाख रुपए लेकर गया विदेश, ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

Ashwandewangan
9 Jun 2023 12:16 AM IST
पति दहेज के ढाई लाख रुपए लेकर गया विदेश, ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला
x

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के गांव मेहरमती गणेशपुर निवासी विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पति उसके पिता पर दबाव बनाकर ढाई लाख रुपये लेकर सऊदी अरब चला गया और ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न किया और दहेज नहीं मिलने पर मारपीट के बाद कार से मायके छोड़कर फरार हो गए।

चांदनी पुत्री जुल्फकार निवासी मेहरमति गणेशपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व खरखौदा थाने के पीपली खेड़ा गांव में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता का पति एक साल पहले उसके पिता पर दबाव बनाकर ढाई लाख रुपये लेकर सऊदी अरब गया था।

इसके बाद ससुराल में जेठ, जेठानी व ननद ने भी दहेज लाने के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर कई बार मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। पीड़िता खरखौदा थाने में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर मायके में छोड़कर फरार हो गए।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story