- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छेड़खानी के विरोध में...

x
लखनऊ। जानकीपुरम थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक पड़ोसी ने महिला से छेड़खानी कर हाथ पकड़ घसीट लिया। पीड़ित का शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए पति को भी पड़ोसी ने नहीं बक्शा। आरोपित ने महिला के पति की लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद आरोपित दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे पीड़िता खरीदारी कर घर लौट रही थी। पड़ोसी राजकुमार घर के बाहर खड़ा था। महिला को देख आरोपित ने अश्लील फब्तियां कसी। अपशब्द का विरोध जताने पर आरोपित ने उसका हाथ पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने का प्रयास करने पर आरोपित उसे अपनी तरफ खींचने लगा। शोर सुनकर पहुंचे पति ने पत्नी को छुड़ाने का प्रयास किया। तब आरोपित पीड़ित के पति को पीटने लगा। कॉलोनी के लोग आरोपित की तरफ दौड़े तो वह पीड़ित दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story