- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पत्नी की हत्या कर रात...
उत्तर प्रदेश
पत्नी की हत्या कर रात भर बीवी की लाश के साथ सोता रहा पति, गिरफ्तार
Rani Sahu
18 Jun 2022 7:25 AM GMT

x
पत्नी की हत्या कर रात भर बीवी की लाश के साथ सोता रहा पति
दिल्ली: दुनियाभर से कई तरह के अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, जिसे जानकर होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला दिल्ली (Delhi) के फतेहपुर बेरी (Fatehpur Beri) से सामने आया है। यह खबर सबको हैरान (Shocking News) कर रही है। दरअसल, फतेहपुर बेरी में पति ने पहले पत्नी से साथ जमकर शराब पी। जिसके बाद दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। उनका यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने शराब के नशे में पत्नी का मुंह तकिए से दबा दिया।
इतना ही नहीं, पत्नी का दम घुटने की वजह से मौत (Husband Killed Wife) हो गई। लेकिन, पति इससे बेखबर था कि उसकी पत्नी मर चुकी है। वह रात भर अपनी पत्नी की लाश (Dead Body) के साथ ही सोया रहा। लेकिन, फिर जब सुबह वह पत्नी को उठाने की कोशिश करता है तो वह नहीं उठती है। जिसके बाद वह घबराकर अपने दोस्त को फोन करता है और बताता है कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। यह खबर सुनकर दोस्त ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुर इलाके का है। आरोपी की पत्नी 39 साल की थी और उसका नाम सोनाली था। आरोपी पति विनोद और पत्नी की शादी साल 2008 में हुई थी। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से विनोद कुमार की नौकरी चली गई थी। जिसके बाद से वह बेरोजगार था। आरोपी विनोद घर पर ही रहता था। नौकरी जाने के बाद से उसे शराब की बुरी लत लग गई थी। फ़िलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है।

Rani Sahu
Next Story