उत्तर प्रदेश

शिक्षामित्र पत्नी को पति ने मारी गोली

Admin4
27 March 2023 6:55 AM GMT
शिक्षामित्र पत्नी को पति ने मारी गोली
x
चित्रकूट। गृह कलह ने एक और घर को उजाड़ दिया। महिला शिक्षामित्र को उसके पति ने लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी। प्रयागराज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना रविवार सुबह की है। मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ताड़ी के स्कूल में शिक्षामित्र मधु त्रिपाठी (42) को पति दुर्गादत्त त्रिपाठी पुत्र राजनारायण ने मऊ कस्बे स्थित आवास में गोली मार दी। परिजन उसे प्रयागराज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बजहा मिश्रान निवासी नीरज कुमार मिश्रा ने मऊ थाने में दुर्गादत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नीरज ने बताया कि लगभग चौबीस साल पहले बहन की शादी दुर्गादत्त से की थी। उसका आरोप है कि दुर्गादत्त मधु से आएदिन मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। बताया कि रविवार को उसे सूचना मिली कि मधु को दुर्गादत्त ने लाइसेंसी रायफल से मऊ वाले घर में गोली मार दी है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के तीन पुत्र और दो पुत्रियों का घटना के बाद से सभी का रोरोकर बुरा हाल है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Next Story