उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, पति फरार

Rani Sahu
26 Sep 2022 5:30 PM GMT
गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, पति फरार
x
गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा में पति ने तलाश के विवाद के चलते पति को गोली दी। इस घटना बाद आरोपी पति बच्चे को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पवर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव काजीपुरा की रहने वाली संजना नाम की महिला का तलाक को लेकर अपने पति कपिल से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम पति महिला को गोली मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है बच्चा अपनी मां के पास रहा करता था।
आज कपिल बच्चे को छीनने के लिए आया था। इसका विरोध करने पर कपिल ने अपनी पत्नी संजना को गोली मार दी और बच्चे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में संजना को उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
Next Story