- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पति निकाला नपुंसक,...
उत्तर प्रदेश
पति निकाला नपुंसक, ससुरालियों ने देवर को भेजा कमरे में, जबरन किया दुष्कर्म
Admin2
4 July 2023 12:19 PM GMT

x
बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक दुल्हन के अरमानों पर तब पानी फिर गया जब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। हालांकि दुल्हन ने लोक लज्जा की वजह से किसी को इस बारे में नहीं बताया। उसके बाद ससुरालियों हदे पार करते हुए दुल्हन के कमरे में दुल्हे के छोटे भाई को भेज दिया। जब दुल्हन ने इसका विरोध किया था तो कहा कि देवर के साथ ही मनाना पड़ेगा सुहागरात। पीड़ित दुल्हन की मानें तो देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने मायके वाले को दी। दुल्हन ने ससुरालियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली जिले के नवाबगंज के पास का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवती की शादी 25 जून 2023 को थाना मीरगंज के एक गांव के युवक के साथ हुई। दो दिन नई नवेली दुल्हन वापस अपने मायके लौट आई। तीन दिन ससुराल में रही दुल्हने के पास दुल्हा नहीं गया। पीड़ित की मानें तो उसने लोक लज्जा की वजह से इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन जब दुल्हन दोबार ससुराल लौटी तो इस बार उसके देवर को उसके साथ घर में बंद कर दिया। उसके बाद देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। जब इसका दुल्हन ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे घर से निकाल दिया।
ससुराल पहुंचने पर विवाहिता ने अपने ससुरालियों को बताया कि उसका पति उससे बात तक नहीं कर रहा है। ससुरालियों ने विवाहिता को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है ससुरालियों ने विवाहिता के देवर को उसके पति की जगह उसके कमरे में भेज कर दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। आरोप है कि विवाहिता के साथ देवर रात भर दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। सुबह को जव विवाहिता ने विरोध जताया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Admin2
Next Story