- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पत्नी को जान से मार...
![पत्नी को जान से मार गड़ासा लेकर थाने पहुंचा पति पत्नी को जान से मार गड़ासा लेकर थाने पहुंचा पति](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/27/2053274-27092022-crime23101674.webp)
फर्रुखाबाद: अवैध संबंध को लेकर युवक ने सोमवार रात में पत्नी की गड़ासा से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने सास को मोबाइल फोन पर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद वह गड़ासा लेकर पुलिस चौकी कादरीगेट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।जनपद शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाऊ निवासी जगपाल कठेरिया ने पुत्री किरन की शादी 17 वर्ष पहले जनपद हरदोई के गांव कौसिलिया निवासी खुशीराम कठेरिया से की थी। खुशीराम के तीन बच्चों में निर्मल, चंदन और कोमल हैं। सात वर्ष पहले किरन, पुत्री कोमल को लेकर चली आई थी।
किरन ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर नगला निवासी रिश्तेदार सुनील कठेरिया से कोर्ट मैरिज कर ली थी।इसके बाद से वह सुनील के साथ रहने लगी। रक्षाबंधन से 15 दिन पहले सुनील ने पत्नी किरन और कोमल को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भुल्लनपुर निवासी अपनी बहन सुनीता बहनोई लाखन कठेरिया के पास भेज दिया था। इसके बाद सुनील सब्जी का व्यापार करने अलीगढ़ चला गया था।25 सितंबर को सुनील ने किरन को घर बुलाया। सोमवार देर रात एक बजे के करीब सुनील ने गड़ासा से पत्नी कंचन की गर्दन काट दी। इसके बाद उसने सास गुड्डी देवी को फोन कर घटना की जानकारी देकर धमकी दी और वह गड़ासा लेकर पुलिस चौकी कादरीगेट पहुंचा। पुलिस कर्मियों को जब उसने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी तो पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई।