उत्तर प्रदेश

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Jan 2023 9:52 AM GMT
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
मेरठ। जिले के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी एक महिला हिना के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीन साल पहले महिला हिना की शादी दानिश से हुई थी। महिला के एक बच्चा था। महिला मामेपुर की रहने वाली थी। पति दानिश वेल्डिंग का काम करता था। रविवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों ने महिला का शव लटका देख उसे नीचे उतारा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने पति दानिश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर सोमवार को पति दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दानिश से पूछताछ में जुट गई है।
Next Story