उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी की सिलबट्टे से की हत्या

Admin4
25 Aug 2023 7:27 PM IST
पति ने पत्नी की सिलबट्टे से की हत्या
x
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी की सिलबट्टे से हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, हत्या करने के बाद आरोपी पति ने कोतवाली पहुंचे सरेंडर कर दिया। पत्नी की हत्या की बात सुनते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, फोरेंसिक टीम व पुलिस बल लेकर पहुंचे। घटना से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाई खेड़ा पुखरायां निवासी जय गोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री उपासना उर्फ टीना ( 40 ) की शादी पुखरायां कस्बे के पटेल नगर निवासी अजय सचान के साथ 2002 में की थी। शादी के बाद से अजय उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया करता था। जय गोपाल ने बताया कि पुत्री काफी परेशान रहती थी और बताती थी कि अजय उसे खाना तक नही देता है। पुत्री एक ब्यूटी पार्लर में काम कर अपने बच्चों की देख रेख करती थी।
उपासना का एक पुत्र अंश ( 15 ) कानपुर में अपने मामा के घर मे रहकर पढ़ाई कर रहा है। जबकि पुत्री लक्ष्य ( 5 ) नानी के पास रहकर पढ़ रही है। घर मे पति पत्नी अकेले थे। जय गोपाल ने बताया कि पुलिस के द्वारा उसे घटना की जानकारी मिली। अजय शराब पीने का लती था। शराब की लत के कारण ही उसने हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Next Story