उत्तर प्रदेश

पत्‍नी को पति ने मार डाला, शादी में जाने की कर रही थी जिद

jantaserishta.com
3 May 2022 12:28 PM IST
पत्‍नी को पति ने मार डाला, शादी में जाने की कर रही थी जिद
x

बरेली: भाई की शादी में जाने की जिद करने पर दंपति में झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए पति ने भाई के साथ मिलकर महिला की जमकर पिटाई की। इसके बाद पति ने आग से जलाकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

शाहजहांपुर के थाना बंडा के सिसौरी निवासी सत्यवती (30) का विवाह 10 वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के चेना गांव निवासी रामपाल के बेटे विनोद के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। भाई की शादी में जाने को लेकर सोमवार को पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने भाई संतोष के साथ महिला को बेरहमी से पीटा और आग लगाकर उसकी हत्या कर दी।
मृतका के भाई संजीव की ओर से पति विनोद व देवर संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अशोक काम्बोज ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story