- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कम दहेज लाने के कारण...
उत्तर प्रदेश
कम दहेज लाने के कारण विवाहिता को दिए ताने विरोध पर पति ने दिया तीन तलाक
Tara Tandi
14 May 2024 3:33 PM IST

x
अमरोहा : अमरोहा में शादी के छह महीने बाद ही पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला अली नगर निवासी मेहंदी हसन ने अपनी बेटी अजमी की शादी करीब छह महीने पहले बस्ती के मोहल्ला पापड़ी (तकिया) में रहने वाले जावेद अब्बास के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में अजमी को कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये और बाइक दिलाने की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते की प्रयास हुए, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
12 अप्रैल की सुबह नाश्ता फेंकने के बाद पति ने मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल, विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी पति जावेद अब्बास, ननद रानी और हुरो के खिलाफ रिपोर्ट की है।
महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल
गजरौला में भू माफिया ने महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध पर धारदार हथियार, ईंट व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामला नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर का है।
यहां पर एक मजदूर का परिवार रहता है। रविवार की रात मजदूर अपने घर था। आरोप है कि इस बीच भू माफिया ने अपने लोगों को साथ लेकर मजदूर के घर पर हमला कर दिया।
उसकी पत्नी पर लाठी डंडे, धारदार हथियार व ईंर्ट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
Tagsकम दहेजकारण विवाहिताताने विरोधपति दिया तीन तलाकDue to less dowrymarriagetauntsoppositionhusband gave triple talaqजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





