उत्तर प्रदेश

पति ने फोन पर दिया तलाक, थाने के चक्कर काट रही पीड़िता

Shantanu Roy
6 Jan 2023 10:23 AM GMT
पति ने फोन पर दिया तलाक, थाने के चक्कर काट रही पीड़िता
x
बड़ी खबर
मेरठ। महिला ने पति पर फोन पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि वह तीन महीने से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। सिर्फ आश्वासन दिया गया। दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम मवीमीरा निवासी महिला तौफीका का आरोप है कि उसका निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व बुलंदशहर के स्याना कस्बा निवासी आमिर के साथ हुआ था। आरोप है कि कम दहेज देने को लेकर शौहर ने उसे रह-तरह की यातनाएं दीं। करीब छह महीने पहले घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही थी।
आरोप है कि करीब 3 महीने पहले आमिर ने मोबाइल पर कॉल करके तौफीका को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि तभी से वह आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला दौराला थाने पहुंची और दौराला पुलिस के सामने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की तहरीर दी। जिसके बाद दौराला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि तीन तलाक देते समय उसने आरोपी पति की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। पति उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। वह कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस जल्द मेरे पति को गिरफ्तार कर मुझे न्याय दिलाए।
Next Story