- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बालों में कलर कराने पर...
उत्तर प्रदेश
बालों में कलर कराने पर भड़का पति, ससुराल वालों पर मारपीट कर विवाहिता की चोटी काटने का आरोप
jantaserishta.com
23 Nov 2026 12:12 PM IST

x
FIR दर्ज.
मेरठ: यूपी के मेरठ में घरेलू विवाद के दौरान एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी चोटी काट दी गई और उस पर तेजाब डालने की कोशिश की गई. पीड़िता ने पति रिहान, सास रोशन और दो देवरों साहिल व सोनू पर शक के चलते उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है. शोर सुनकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया.
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले समर गार्डन निवासी रिहान से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. महिला का आरोप है कि पति रिहान उस पर अवैध संबंधों का शक करता है और इसी वजह से आए दिन उसके साथ मारपीट करता है. शनिवार को बालों में कलर कराने की बात पर पति नाराज हो गया. इसके बाद पति रिहान, सास रोशन और देवर साहिल व सोनू ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसकी चोटी काट दी.
महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान ससुराल वालों ने उस पर तेजाब डालने की भी कोशिश की और उसे तेजाब डालने की धमकी दी गई. शोर सुनकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिससे समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसकी जान बच सकी. कटी हुई चोटी हाथ में लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने कहा कि उसे ससुराल में जान का खतरा है और उसने चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है.
इस पूरे मामले पर सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समर गार्डन की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की है कि उसका पति रिहान उसके साथ मारपीट करता है और मारपीट कर उसके बाल काट दिए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर ली गई है. मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





