उत्तर प्रदेश

पति ने एक लाख रुपये और प्लॉट के लिए पत्नी की इज्जत को किया तार-तार

Tara Tandi
13 April 2024 10:44 AM IST
पति ने एक लाख रुपये और प्लॉट के लिए पत्नी की इज्जत को किया तार-तार
x
आगरा : आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये और प्लाॅट न दिलाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नुनिहाई क्षेत्र की युवती की शादी 2020 में बाड़ी क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और प्लाॅट की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने एक दिन हाथ-पैर बांधकर संबंध बनाए। अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया।
कुछ दिन बाद देवर ने छेड़छाड़ की। पति को बताया कि उसे ही पीटा गया। इसके बाद वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story