उत्तर प्रदेश

पत्नी से जुदाई नहीं सह पाया पति, युवक ने फंदा लगाकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
17 Aug 2022 4:58 PM IST
पत्नी से जुदाई नहीं सह पाया पति, युवक ने फंदा लगाकर दी अपनी जान
x

आगरा न्यूज़: आगरा के बाह में पत्नी को पुलिस द्वारा ले जाने के बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, युवक और युवती की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली, लेकिन पुलिस के युवती को पकड़कर ले जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

5 महीने की गर्भवती है युवती: परिजनों के अनुसार राजू की डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कोटा बूंदी क्षेत्र की निवासी निकिता के साथ दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद उन्होंने 9 महीने पहले शादी कर ली। निकिता 5 महीने की गर्भवती हैं। दरअसल, निकिता के पिता ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। जब राजस्थान पुलिस को उनका सुराग लगा तो रविवार के दिन उन्होंने निकिता को बरामद करने के लिए दबिश दे दी। पुलिस को देख राजू वहां से भाग गया।

अंगोछे से फंदा लगाकर दी जान: पुलिस निकिता को अपने साथ ले गई। वहीं, पत्नी के पकड़े जाने से परेशान होकर राजू ने पूरा गांव के पास पेड़ पर अंगोछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता पिता का बुरा हाल हो गया।

Next Story