उत्तर प्रदेश

पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, सास के सामने पत्नी को मार डाला

jantaserishta.com
5 May 2022 3:13 PM IST
पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, सास के सामने पत्नी को मार डाला
x

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शख्स ने सास के सामने ही पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपनी सास को जमकर पीटा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच पड़ताल शुरू करते ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि आरोपी पति प्रेम कुमार बिंद ससुराल की एक बीघा जमीन उसके नाम कराने के लिए पत्नी पर दबाव बना रहा था. लेकिन जब वो उसे दिलाने में असफल रही तो गुस्से में उसने पत्नी पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया. एसपी सिटी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने से पहले उसने अपनी सास के साथ भी मारपीट की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story