- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में सो रही पत्नी पर...

x
सुलतानपुर। बच्चों के साथ घर में सो रही पत्नी पर पति ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में पत्नी को गम्भीर चोटें आई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव से जुड़ा है। गांव निवासी रामगोविंद उर्फ कालीचरन कोरी एवं उसकी पत्नी मीनू कोरी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके कारण दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं।
आरोप है कि रविवार की रात जब मीनू अपने घर में थी तभी अचानक उसके पति ने जान से मारने की नियत से गाली गलौज करते हुए गंडासा लेकर दौड़ा लिया। मीनू जान बचाने के लिए सड़क पर भागी, लेकिन तब तक उसके पति ने उस पर गंडासे से कई वार कर दिया। हल्ला गुहार होने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने गम्भीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला के रिश्ते में भांजे ओम प्रकाश कोरी निवासी इसरौली की तहरीर पर हमलावर युवक के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल महिला के तीन बच्चे आशीष (13), अनीता (9) व नीता (7) है। जिनके साथ महिला अलग घर में रहती है। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story