- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश
संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, कमरे में मिले दोनों के शव
Shantanu Roy
16 Jan 2023 9:40 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुरादाबाद। जिले में एक कमरे में पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। जबकि पति का शव पंखे पर बने फंदे पर लटका हुआ था। काफी देर तक दरवाजा नॉक करने के बाद भी जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद दोनों की मौत का पता चला। दोनों की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना पर SSP हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्राइम सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने सुसाइड किया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। घटना शहर के मझोला थाना क्षेत्र के गायत्री नगर की है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक घर में पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त रवि सैनी (25 साल) और उसकी पत्नी का नाम किरन के तौर पर हुई है। रवि, अपनी मां माया और छोटे भाई पुष्पेंद्र के साथ घर में रहता था। रवि और उसकी मां की सब्जी की दुकान है। रवि की शादी संभल के सिरसी इलाके में रहने वाली किरन के साथ 3 महीने पहले हुई थी। रवि और उसकी पत्नी किरन भी सब्जी की दुकान पर बैठती थी। माया ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे रवि और बहू किरन को शनिवार को शनि मंदिर में दीपक जलाने जाना था। इसलिए रवि शाम को सब्जी की दुकान पर मुझे छोड़कर घर चला गया था। लेकिन, काफी देर तक भी लौटकर नहीं आया। इसी बीच, रात को करीब 9 बजे किरन की बुआ भगवती रवि की सब्जी की दुकान पर पहुंचीं। इस पर माया ने सब्जी की दुकान बंद की और भगवती के साथ गायत्री नगर स्थित घर पहुंच गईं।
Next Story