उत्तर प्रदेश

बेटे द्वारा माँ की पिटाई से आहत होकर मां ने आत्महत्या करने की कोशिश की

Admin Delhi 1
27 Sept 2022 4:58 PM IST
बेटे द्वारा माँ की पिटाई से आहत होकर मां ने आत्महत्या करने की कोशिश की
x

सिटी न्यूज़: देवरिया में एक शख्स ने अपनी मां की इस कदर पिटाई कर दी कि आहत होकर मां ने आत्महत्या करने की कोशिश की। मां ने पुल से नदी में छलांग लगा दी लेकिन मथुआरों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। ये मामला जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र का है। महुआ पाटन बाजार की रहने वाली महिला का सोमवार को अपने इकलौते बेटे से किसी बात विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटे ने मां की बेरहमी से पीटाई कर दी। अपने बेटे की पिटाई से आहत होकर महिला ने पटनवा पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते देख वहां मौजूद लोगों शोर मचाने लगे। महिला नदी की तेज धारा के साथ एक किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। जब महिला कोन्हवालिया घाट के पास पहुंची तो वहां मौजूद मछुआवारों की नजर पड़ी। मछुआरों से छोटी डेंगी की मदद से महिला को निकालने की कोशिश करने लगे। जाल के सहारे महिला को नदी के बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर महिला को सामुदायिक प्राथमिक केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसके बेटे ने मारपीट की जिससे वो आहत हो गई थी। पिटाई से दुखी होकर उसने नदी में छलांग लगा दी थी।

Next Story