उत्तर प्रदेश

हुड़दंग ने संघर्ष रोकने पहुंची पुलिस पर भी किया जानलेवा हमला, घायल सिपाही ने दर्ज कराया मामला

Admin Delhi 1
26 Oct 2022 10:58 AM GMT
हुड़दंग ने संघर्ष रोकने पहुंची पुलिस पर भी किया जानलेवा हमला, घायल सिपाही ने दर्ज कराया मामला
x

फलावदा क्राइम न्यूज़: शराब पीकर मचाए जा रहे हुड़दंग ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया। हुड़दंगियों ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी निशाना बनाकर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना में सिपाही घायल हुआ है। पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त की गई है। पुलिस ने हमलावरों के चुंगल से निकलकर मुश्किल से जान बचाई। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार की रात को करीब 9:30 बजे बड़ागांव निवासी कई बाइक सवार हुड़दंग मचाते हुए गांव लौट रहे थे। कस्बे के कुछ युवकों ने हुड़दंग का विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद एक पक्ष ने फोन करके लाठी-डंडों तथा सरियों से लैस दर्जन भर से अधिक लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। जमकर मारपीट हो रही थी।

इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। बवाल कर रहे लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा पुलिस के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान सिपाही सुनील जख्मी हो गया। उसके सिर में चोट आई है। हमलावरों को उग्र देखकर पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल सिपाही को प्राइवेट चिकित्सक से उपचार दिलाया गया है। उसके सिर में कई टांके आए हैं। इसके अलावा कस्बे का विपिन पुत्र तोता राम सैनी तथा दूसरे पक्ष का बड़ागांव निवासी उज्जल भी घायल बताया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि थाने में ड्यूटी पर तैनात रात्रि अधिकारी एसआई करण जादौन की ओर से 10 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बवाल के दौरान पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में विपिन, पंकज, सत्यम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ये किए गए नामजद: स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में उज्जवल, हिमांशु पुत्र बिजेन्द्र, बब्बू, बिजेंद्र पुत्र कमर, पंकज पुत्र सूरजमल, पंकज पुत्र विद्या रत्न, अंकुर पुत्र जयपाल निवासीगण अमरोली उर्फ बड़ागांव तथा मोहल्ला कानीपट्टी फलावदा निवासी आशीष उर्फ सुट्टल पुत्र राजू सैनी, सत्यम उर्फ बिट्टू पुत्र सतपाल, विपिन पुत्र तोताराम आदि को नामजद किया गया है।

Next Story