- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हैवानियत! गिड़गिड़ाती...
उत्तर प्रदेश
हैवानियत! गिड़गिड़ाती रही पत्नी... दरिंदे पति ने सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा, पूरी घटना CCTV में कैद
Shantanu Roy
19 Aug 2022 11:58 AM GMT

x
बड़ी खबर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पत्नी को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि महिला अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर इधर से उधर भाग रही है और उसका पति उसे सड़क पर गिरा गिरा कर पीट रहा है। वहीं, यह सब देखकर पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया। इस बात से नाराज इस शख्स और परिवार ने पड़ोसी को भी पीट दिया। इसके बाद 112 नंबर पर मौके पर पहुंची और उसने आरोपी और उसके परिवार के अन्य 2 सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।
ताजा मामला जिले के थाना कवि नगर के महेंद्र एनक्लेव का है। यहां गुरुवार रात करीब 11:00 बजे एक महिला को उसके पति ने सड़क पर खूब पीटा। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला जान बचाने के लिए बाहर सड़क पर भाग रही है और आरोपी पति उसे सड़क पर गिरा गिरा कर मार रहा है। इस महिला की मानें तो उस का बस कसूर इतना था कि उसने अपने शराब पिए हुए पति से यह कह दिया था कि सब्जी ले आना। मैं पूरे दिन काम से थकी हुई हूं।
बस इतनी सी बात पर इसके पति के अंदर शैतान जाग उठा और किस तरह से उसने घर से लेकर बाहर तक अपनी पत्नी को पीटा। यह भी शर्म नहीं आई कि लोग देख रहे होंगे और वह उसको सड़क पर गिरा गिरा कर पीट रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के अन्य दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, अब देखना यह होगा कि क्या गाजियाबाद पुलिस ऐसे दरिंदों को उनके किए की सजा देती है या इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है।
Next Story