उत्तर प्रदेश

हैवानियत! 7 साल की बच्ची को बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया दरिंदा, फिर किया रेप... आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Sep 2022 6:05 PM GMT
हैवानियत! 7 साल की बच्ची को बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया दरिंदा, फिर किया रेप... आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में 07 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बलिया के एक गांव में युवक रोहित चौहान 05 सितंबर की शाम को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी बाईक पर घुमाने के बहाने ले गया। उसने निर्जन स्थान पर बच्ची को ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस घिनौने कृत्य के बाद युवक ने बच्ची को उसके घर से कुछ दूर डरा धमका कर छोड़ दिया।
नगरा थाना प्रभारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उक्त युवक उसकी बेटी को उस समय मोटर साइकिल पर घुमाने का लालच देकर ले गया जब वह दरवाजे पर खेल रही थी। पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई भी चल रही है।
Next Story