- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मानवता हुई तार-तार:...
मानवता हुई तार-तार: अस्पताल में फर्श पर लेटी नजर आईं महिला, जानें क्या है मामला

रायबरेली: प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है और गरीबों को समुचित इलाज मिलने का दावा भी कर रही है. लेकिन हाल ही में रायबरेली जिला अस्पताल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो मानवता को तार-तार करने वाला है. यहां के जिला अस्पताल में महिला सर्जिकल वार्ड के सामने एक महिला पैर में प्लास्टर बांधे हुए जमीन पर लेटी हुई नजर आई हैं. इतना ही नहीं वार्ड के अंदर गंदगी और बदबू इतनी ज्यादा थी कि वहां क्षण भर रुकना भी मुश्किल है. वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इस बारे में सवाल किया गया तो वो इसपर पर्दा डालते हुए नजर आए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





