- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राम मंदिर में...
उत्तर प्रदेश
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 16 जुलाई तक VIP दर्शन फुल
Saba Naaz
1 July 2025 6:25 PM IST

x
Ayodhya आयोध्या : राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की होड़ है। इसके अलावा रामलला की आरती में भी शामिल होने के लिए भक्त लालायित रहते हैं। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि ऑनलाइन बनने वाला रामलला के वीआईपी दर्शन व आरती पास का स्लॉट 16 जुलाई तक फुल हो गया है।
अब 17 जुलाई को ही ऑनलाइन पास उपलब्ध है। बताया गया कि ऑनलाइन पास बुक करवाने की भक्तों में होड़ रहती है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके, इसके लिए वीआईपी पास भी जारी किए जाते हैं। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो तरह के पास (सुगम व विशिष्ट दर्शन) ऑफलाइन व ऑनलाइन तरह से जारी किए जाते हैं। रोजाना ऑनलाइन करीब 300 पास जारी किए जाते हैं।
जबकि ऑफलाइन करीब 2500 पास जारी करने की व्यवस्था है। दर्शन के लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। पास जारी करने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। पास केवल अधिकृत व्यक्तियों की ओर से जारी किए जाते हैं। किसी होटल, धर्मशाला, गाइड की ओर से यदि पास किसी श्रद्धालु को दिए जाते हैं तो वह फर्जी हो सकता है।
सुगम दर्शन व विशिष्ट दर्शन पास, आरती पास ट्रस्ट की बेवसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्लॉट के अनुसार पास बुक किए जाते हैं। एक पास पर आठ लोगों को दर्शन के लिए जाने की अनुमति होती है। सभी लोगों के पास आधार कार्ड होना जरूरी होता है। स्लॉट के निर्धारित समय से पहले निर्धारित प्रवेश द्वार पर पहुंचना होता है।
इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ऑफलाइन पास ट्रस्ट व प्रशासन के अधिकृत व्यक्तियों की संस्तुति पर ही बनता है। यह पास निशुल्क बनाया जाता है। इसके लिए एक फार्म भरना होता है, जिस पर दर्शनार्थियों के नाम, उम्र व पता दर्ज किए जाते हैं। आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाता है। पास बनने पर पीडीएफ उपलब्ध कराया जाता है। पीडीएफ की फोटोकॉपी दिखाकर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
Tagsराम मंदिरश्रद्धालुओंभीड़ram templedevoteescrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





