उत्तर प्रदेश

इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा मकान, कई लोग दबे, एक की मौत

Admin4
23 Sep 2023 1:59 PM GMT
इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा मकान, कई लोग दबे, एक की मौत
x
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के थाना लोनी के रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया मकान गिर गया। मकान गिरते ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान पूराना था जो आवाज और मिट्टी के गुबार के साथ धड़ाधड़ कर नीचे गिर गई।
मौके पर बचाव दल मौजूद है, बचाव कार्य जारी है। मलबे से एक शव को निकाला गया है और छह अन्य लोगों को बचाया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस मकान के अंदर आतिशबाजी और पटाखे बनाने का काम हो रहा था। धमाके के साथ मकान गिरा है। लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा है।
Next Story